वसंत ऋतु निबंध | Spring Season in Hindi | Hindi Essay | Spring Season Essay in hindi.
वर्षा, ग्रीष्म, शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत इन सब ऋतु में से मेरा पसंदीदा और प्रिय ऋतु है। वसंत ऋतु को ऋतु का राजा कहा जाता है। वसंत ऋतु में नैसर्गिक छटा यह देखने वाली होती है। बहुत खूबसूरत और मनमोहक होती है। पतझड़ के जाने के बाद बसंत ऋतु का आगमन होता है। वसंत ऋतु में ना अधिक सर्दी होती है नहीं अधिक गर्मी होती है। पतझड़ के बाद वसंत ऋतु में पौधों को छोटी-छोटी नहीं पत्तियां आती है। बहुत खूबसूरत और मनमोहक होती है। वसंत ऋतु में फूलों की बहार आती है। चारों तरफ खुशहाली छा जाती है। हर तरफ तरह-तरह की फूल रंग बिरंगी फूल और कलियां दिखाई देती है। वसंत ऋतु मार्च- अप्रैल महीने में आता है। कड़कड़ाती ठंडी के बाद तथा तेज धूप से पहले वसंत ऋतु आता है। वसंत ऋतु में प्राकृतिक मनमोहक होता है। चारों तरफ खुशियों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। हर तरफ सुंदर फूल दिखाई देते हैं। झाड़ों में छोटी-छोटी पल्लवी दिखाई देती है। इन्हीं सब विशेषताओं के कारण वसंत ऋतु को ऋतु का राजा कहा जाता है।
ऐसी मान्यता है कि वसंत पंचमी के त्योहार से ही वसंत ऋतु का आगमन होता है। वसंत पंचमी के दिन भारत में ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। खास कर विद्यार्थी सरस्वती देवी की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से और उत्साह से करते हैं। ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता से प्रार्थना करते हैं l भारतवर्ष में वसंत ऋतु के समय और भी कई त्योहार मनाए जाते हैं। महाशिवरात्रि, होली, बैसाखी जैसे त्यौहार वसंत ऋतु के समय आते हैं। यह सारे त्यौहार भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाते हैं। शिवरात्रि में शिव देवता की आराधना की जाती है , होली में होलिका का दहन किया जाता है तथा वैशाखी यह नए फसलों की कटाई का उत्साह होता है। इस वसंत ऋतु में बड़े धूमधाम से त्योहार मनाए जाते हैं। वसंत ऋतु समस्त संसार में नई चेतना और उमंग लिए हुए आता है।
वसंत ऋतु में दिन की शुरुआत कोयल की मीठी ध्वनि के साथ होती है तथा रात्रि यह चlन्द के धीमे-धीमे उजाले के तहत होती है। 3 महीने की कड़ाके की ठंड के बाद यह ऋतु आता है जब ठंड कम हो जाती है तो इसका मजा ही कुछ और होता है। विदेशों में भी वसंत ऋतु का लुफ्त उठाया जाता है। वसंत ऋतु इतना प्यारा और सुहाना होता है कि अधिकतर लोगों का पसंदीदा था है । अधिकतर कवियों का प्रिय ऋतु यह वसंत ऋतु है। कइ कवी वसंत ऋतु में अपनी सुंदर सुंदर कविताए निसर्ग के ऊपर करते हैं। तो कहीं कभी पक्षियों की चहल पर नई कविताएं बना देते हैं। वसंत ऋतु का मनमोहक दृश्य शायद ही किसी को पसंद ना हो। वसंत ऋतु में किसानों की फसल तैयार हो जाती है। लंबे समय के इंतजार के बाद वसंत ऋतु में किसानों के फसल काटने के समय आता है। किसान की काफी खुश होते हैं। वसंत ऋतु में विविध प्रकार की सब्जियां खाने मिलती है। ताजे ताजे फल हमारे मन को मोह लेते हैं।ँ
वसंत ऋतु यह कुदरत के द्वारा दिया गया मानव को एक सुंदर उपहार हैl यह ऋतु हमारे मन को शांत करता है। हमें नई चेतना जगाता है। वसंत ऋतु के सुंदर मनमोहक दृश्य हमें मोहित करते हैं। सुबह-सुबह चिड़िया की चिव चिव ,कोयल की कूक से सारा दिन बन जाता है। इस ऋतु में ना ही अधिक ठंड होती है ना ही तेज धूप होती है। तथा रात के समय चांद की धीमी धीमी रोशनी हमारे जीवन को रोशन करती है। इस ऋतु में बीमारियों तथा संक्रमण का खतरा नहीं होता।
For more update follow net explanations page