पर्यावरण | Environment in Hindi | Hindi Essay | Environment Essay in Hindi.
हमारे चारों ओर जो प्राकृतिक आवरण है जो हमें सरलता पूर्वक जीवन व्यतीत करने में सहायता करता है उसे पर्यावरण कहा जाता है। पर्यावरण ने हमें कई सारे संसाधन दिए हैं जो हम सभी सजीवको जीवित रहने के लिए आवश्यक है। वायु, जल, खाद्य पदार्थ, अनुकूल वातावरण आदि यह सब जीवन आवश्यक वस्तु पर्यावरण ने ही हमें उपहार स्वरूप दिया है। हम सभी पर्यावरण के संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। हमारे विकास में पर्यावरण का सबसे प्रमुख योगदान रहा है। आज के समय में तकनीकी आपदा की वजह से दिन प्रतिदिन हम प्राकृतिक तत्वों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हम सभी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिवस मनाने का उद्देश्य है कि हम सब में पर्यावरण के प्रति जागरूकता रहे। पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। पर्यावरण ने धरती पर हमारा स्वस्थ जीवन रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मानव द्वारा हमारा पर्यावरण दिन प्रतिदिन नष्ट होता जा रहा है। क्योंकि आधुनिकीकरण की वजह से पर्यावरण को हानि पहुंच रही है। कई सारे नैसर्गिक संसाधन जो हमें पर्यावरण से उपहार स्वरूप मिले हैं वह नष्ट होते जा रहे है। भूकंप , ज्वालामुखी आदि समस्या का सामना हमें करना पड़ रहा है। आधुनिकीकरण की वजह से पर्यावरण काफी प्रदूषित हुआ है, और हमारी सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। हमारा पर्यावरण कई तरह से दूषित हुआ है जैसे सामाजिक, शारीरिक , आर्थिक, भावनात्मक और बौद्धिक रूप से।
हम सभी को एक कदम बढ़ा कर अपनी गलती सुधारनी चाहिए और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। हम सभी द्वारा उठाया गया एक छोटा सा कदम भी बहुत सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पर्यावरण प्रदूषण से कई रोग और विकार जन्म लेते हैं। पर्यावरण हमारे लिए एक अनमोल कुंजी है और इस कुंजी का इस्तेमाल हमें अच्छी तरह से करना चाहिए। शुद्ध पर्यावरण सेहत के लिए बहुत जरूरी है। शुद्ध पर्यावरण को पाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण के प्रति समाज को जागृत करना चाहिए, और पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है यह मानना चाहिए।
For more Essay follow this page – Hindi Essay